खबर शहर , नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- छुट्टी पर था स्टाफ, थानेदार ने केस…तो अफसरों ने बचाया सियासी मुद्दा – INA

कानपुर शहर के एक निजी अस्पताल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए बहुचर्चित रेप केस की पुनरावृत्ति हो गई। कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही एक नर्सिंग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने या विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
जहन में आरजी कर रेप केस की कहानी लिए डरी सहमी छात्रा ने मौत के डर से विरोध तो नहीं किया, लेकिन घटना के बाद वह सुबह शिकायत करने सीधे कल्याणपुर थाने पहुंच गई। हालांकि पुलिस को उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में करीब 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








