खबर शहर , Dev Deepawali: देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को, होगा 111111 दीपों का दीपदान – INA

प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर अचलताल पर 19वां देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि इस बार एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीपों का दीपदान होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में बाबा महाकाल की झांकी एवं जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद सभी दीप जलाए जाएंगे और मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी। इसमें 21 समाजसेवी संस्थाओं के लगभग 450 से अधिक कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे।
कार्यक्रम वर्चुअल प्रसारण मंदिर की फेसबुक आईडी से किया जाएगा। 9 नवंबर को हुई प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कृष्ण चंद्र शास्त्री, अमित सोनी, सुवीर रॉय, डॉ मुकेश शर्मा, कल्पना पंडित, रुचि गोटेवाल, सौरभ वार्ष्णेय, सैंकी पंडित और मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।