खबर शहर , Hathras News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज – INA

Table of Contents
हाथरस के मुरसान स्थित सब्जी मंडी निवासी नीतू पुत्री प्रकाश सिंह ने महिला थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में बताया है कि उसकी शादी दस साल पूर्व हाथरस के नेहरू कॉलोनी निवासी अमर कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में हुए खर्च से पति, सुसर ग्रीशचंद, सास रीता देवी, ननद नीतू सिंह संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक कार लाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी उनका रवैया ठीक नहीं हुआ। पति दिल्ली रहकर नौकरी करता था।
आरोप है कि दिल्ली वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। इसकी शिकायत पीडि़ता ने दिल्ली पुलिस से भी की थी। समझौता होने के बाद महिला जब फिर से अपने ससुराल गई तो उसे ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।