खबर शहर , Kanpur: पुलिस कमिश्नर ऑफिस में दरोगा और उसकी पत्नी का ड्रामा, महिला बोली- पति के कई लड़कियों से संबंध – INA

Table of Contents

पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सोमवार को एक दरोगा और उसकी पत्नी ने जमकर ड्रामा किया। अधिकारियों के सामने दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। महिला ने दरोगा पति पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। बोली, पति के कई युवतियों के साथ संबंध हैं। वहीं, दरोगा ने भी पत्नी पर पहली शादी छिपाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। तमाशा होता देख आला अधिकारियों ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
मेरठ जिले के मवाना थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी इसी साल 17 फरवरी को बुलंदशहर के बीबीनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले दरोगा से हुई थी। वर्तमान में दरोगा ग्वालटोली थाने में तैनात है। दरोगा की पत्नी का आरोप है कि पिछले चार महीने से पति उससे मिलने नहीं आया। न फोन पर बात करता है। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसकी पिछली जिंदगी को लेकर उस पर अमर्यादित कमेंट करता है। आरोप लगाया कि दरोगा पति के कई महिलाओं से संबंध हैं।
वह सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है और दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फिर फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। महिला के मुताबिक दरोगा ने उसे भी अपने जाल में फंसाकर 14.50 लाख रुपये हड़प लिए हैं। वह पति की शिकायत लेकर ग्वालटोली थाने और फिर महिला थाने गई, लेकिन कहीं भी पुलिस ने सुनवाई नहीं हुई। उल्टा थाने में उसके साथ ही बदसलूकी की गई। एडीसीपी महिला अपराध ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार . कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा बोला, महिला को दुष्कर्म के मुकदमों में फंसाने की आदत
दरोगा ने बताया कि शादी के बाद जब वह घर पहुंचा तो पत्नी के खाते से अन्य 10 खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला था। जांच की तो पता चला कि उसकी शादी पहले मेरठ में तैनात रहे एक दरोगा से हुई थी। सन् 2020 में उसने पहले पति व देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए तो वह पलट गई। इसी तरह से उसने बैंक के दो शाखा प्रबंधकों को भी फंसाया था। दरोगा के आरोप है कि महिला पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराती है, फिर पैसे वसूलती है।

मामले में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।– अमिता सिंह , एडीसीपी महिला अपराध


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News