देवरिया में हुए निहाल सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपी में से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर में घेराबंदी कर दो नामजद आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर घायल कर दबोच लिया और मेडिकल कालेज में पुलिस की सुरक्षा में भर्ती कराया। बीते सात नवंबर को थाना सुरौली इलाके के ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ निहाल सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
निहाल की हत्या के बाद सुरौली पुलिस ने उसकी मां गायत्री सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धडपकड़ में जुट गई। एसपी संकल्प शर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस टीम ने बीते 12 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें दो शूटर भी शामिल थे जिन्होंने निहाल को गोली मारने की बात स्वीकारी थी।
इधर, पुलिस टीम नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर ने दो के आने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नामजद दो आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा और आशीष पांडेय पुत्र स्व. सत्या पांडेय निवासीगण-वार्ड नंबर 16 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मरवटिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी आशीष पाण्डेय के पास से एक पिस्टल और अनुराग गुप्ता के पास से एक देशी तमंचा और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
World War 3: ईरान ने तेल अवीव बर्बाद करने की धमकी, कहा- इजरायल के खिलाफ शुरू होगा Operation True Promise 3
2 minutes ago
Tach – 108MP OIS camera and 120hz amoled display phone Infinix Note 40 5G price cut on flipkart | 108MP OIS कैमरा और 120hz रिफ्रेश वाले इस फोन पर आया बंपर डिस्काउंट, मिल रही 36% की छूट | Hindi news, tech news
3 minutes ago
World News: पोप फ्रांसिस, गंभीर हालत में, एक ‘शांत’ रात है, वेटिकन कहते हैं – INA NEWS
4 minutes ago
International- जैसा कि यूएस और यूक्रेन खनिजों पर हैगले, रूस ड्रोन के साथ हमला करता है -INA NEWS
6 minutes ago
धर्म-कर्म-ज्योतिष – 24 February 2025 Ka .: मेष समेत इन 7 राशि के जातकों पर आज रहेगी भगवान शिव की कृपा, जानें अन्य का हाल! #INA
35 minutes ago
Vogue Ideas: 5 sorts of Maang Tikka Design which have to be in your jewelery assortment INA NEWS