यूपी – Govardhan Puja: द्वारिकाधीश मन्दिर में गोवर्धन पूजा, शाम को होगा अन्नकूट महोत्सव; देखें वीडियो – INA

मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर के चौक में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया गया और विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर में जयकारों के बीच गोवर्धन पूजन के बाद शाम को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें राजाधिराज द्वारिकाधीश महाराज को विभिन्न व्यंजन सेवित किए जाएंगे। आराध्य के विशेष दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग गई। इससे एक दिन पहले दिवाली मनाए जाने के साथ ही मंदिर के अधिकारी एवं सेवकों ने गाय को निमंत्रण दिया था।
मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार द्वारा गोवर्धन की पूजा विधि विधान से की। उसके पश्चात गोवर्धन की परिक्रमा सभी ने लगाई। शाम को भव्य अनुकूट का मनोरथ मनाया गया। दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आए। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार मथुरा वृंदावन के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी दल बल सहित दर्शन किए। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा, रोकडिया सत्यनारायण शर्मा, अजय भट्ट, बृजेश चतुर्वेदी, बी एन चतुर्वेदी, बनवारी लाल, राजीव चतुर्वेदी, राकेश नागर आदि उपस्थित रहे।