यूपी – Moradabad News: तमंचे के बल पर किशोरी से मारपीट… दुष्कर्म की कोशिश, पांच पर मुकदमा दर्ज – INA

मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था।

जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को बिलारी के कंजी वाली मिलक निवासी सुधीर अपने भाई विवेक के साथ अगवा कर ले गया था। इस मामले में मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया था।

9 जून को किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान सुधीर और उसका भाई विवेक, मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी  अनिल, जोगेश और शिवम घर में घुस आए। आरोपी ने तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। 

पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग आए तो आरोपी भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था।

जिसमें बताया कि उसकी बेटी दो को अक्तूबर को रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी विपिन अगवा कर ले गया था। आरोपी घर से एक लाख, दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गया था।  एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि विपिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News