यूपी – UP News: सत्यापन के फेर में फंसी खरीद, आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर किसान; दावे नहीं पकड़ पा रहे रफ्तार – INA

यूपी के गोंडा में धान खरीद को लेकर शासन स्तर से भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जिले के क्रय केंद्रों पर अभी भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। तहसीलों में रकबा सत्यापन की प्रक्रिया से परेशान किसान कम दाम में आढ़तियों को अपनी उपज बेच रहे हैं। इसके कारण खरीद शुरू होने के 15 दिन में मात्र 440 किसानों ने 2445 मीट्रिन टन धान ही सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। जबकि, खरीद का लक्ष्य एक लाख दो हजार एमटी है।

हलधरमऊ संवाद के अनुसार क्षेत्र में तीन क्रय केंद्र संचालित है। दत्तनगर धान क्रय केंद्र पर क्रय प्रभारी जगदीश्वर नंद ने बताया कि अभी तक 120 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धान बेचने आए किसान सौरभ गोस्वामी ने बताया कि किसानों को सबसे अधिक परेशानी तहसील से धान का रकबा सत्यापन कराने में आ रही है। 

यह भी पढ़ेंः- 
UP News: नदी लील गई आशियाना… अब रहने का ठौर नहीं; मजदूरी कर काट रहे दिन, आपबीती बताते हुए छलक पड़ीं आंखें

किसानों को पंजीकरण के सत्यापन में समस्या

राजकीय धान क्रय केंद्र कादीपुर के संचालक संजय कुमार चौहान ने बताया कि उनके केंद्र पर चार किसानों से लगभग 129 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मैजापुर केंद्र पर धान लेकर आए किसान महेश कुमार व पवन तिवारी ने बताया कि किसानों को पंजीकरण के सत्यापन में समस्या है। 

यह भी पढ़ेंः- 
कृषि भारत मेला 2024: लखनऊ में जुटेंगे एक लाख किसान, 15 से 18 नवंबर तक होगा आयोजन

तहसील से सत्यापन जल्दी नहीं हो पाता है। बिना सत्यापन के केंद्र पर अंगूठा नहीं लगता है। एक आढ़ती के यहां धान बेचने पहुंचे किसान राजितराम ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया में फंसकर धान बेचने में दिक्कत होती थी, इस बार आढ़ती को बेचकर नकद पैसा ले लिया। 

34 क्विंटल 80 किलो धान की हुई खरीदारी

मसकनवा संवाद के अनुसार अभी तक चार किसानों से 64 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। गोदाम प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान खरीदने का लक्ष्य पांच हजार क्विंटल है। क्षेत्र के 23 किसानों से संपर्क किया गया। सहकारी संघ मसकनवा में स्थिति धान क्रय केंद्र पर एक किसान से 34 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदारी की जा चुकी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News