सरोवर तट और मंदिरों पर लोगों ने दीपदान किया 11000 दीपों की लौ ने अलौकिक छटा बिखेरी

जिला चंदौली ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर।नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को रात्रि उत्साह के साथ मनाया गया। गंगा घाट, सरोवर तट और मंदिरों पर लोगों ने दीपदान किया। एक साथ 11000 दीपों की लौ ने अलौकिक छटा बिखेरी। लौ की आभा को निहारने के लिए तटों पर लोग पहुंचे। इस मौके पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं लोगों ने आतिशबाजी भी की।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवों की दीपावली होती है। देवताओं की दीपावली में दीप सजाने में कोई पीछे नहीं रहा। लोगों ने शुक्रवार की रात्रि तालाब, सरोवर और गंगा तट पर दीप मालिका सजाई और आतिशबाजी की। एक साथ 11000 दीपों की लौ ने स्वर्ग का नजारा धरती पर दिखाया। लोग इस अद्भूत पल को निहारने के लिए पहुंचे। नगर के मानसरोवर तालाब पर श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता ने सरोवर तट की सफाई की।

सूर्य अस्त होते ही नागरिकों का हुजूम सरोवर तट पर पहुंचने लगा। युवतियों ने सरोवर तट पर आकर्षक रंगोली सजाई और दीपदान किया। युवतियों ने सरोवर तट पर आकर्षक रंगोली सजाई। वहीं समिति के सदस्यों ने घाटों को दीपक से सजाया। इस दौरान पूरे तट को 11000 से अधिक दीप जलाए गए। इस मौके पर पूजा समिति केअध्यक्ष कृष्ण गुप्ता श्याम कृष्णा , मोनू जायसवाल , रामनाथ गुप्ता ड्राइवर, अलीनगर थानाप्रभारी विनोद मिश्रा, श्रीकांत गुप्ता, अजीत कुमार, डॉ मनीष चौहान, दीपक यादव प्रधान, कुंदन शर्मा ,प्रताप नारायणचौबे,अरविंद कुमार, मानसरोवर तालाब पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ सुरक्षा दृष्टि से थाना प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिस और पीएसी बल रहित तैनात अलीनगर थाना क्षेत्र कस्बा में स्थित मानसरोवर तालाब की देख रेख में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह दामोदरदास पोखरा नई बस्ती, आरपीएफ कॉलोनी तालाब पर भी दीप मालिकाएं सजाई गई।

वहीं नगर के रविनगर काली मंदिर, कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर दीप भी सजाए गए। यहां 11 हजार दीपक जलाए गए। इसी तरह दामोदरदास पोखरे पर भी दीपदान किया गया। नगर के कैलाशपुरी ​स्थित ​शिव मंदिर पर संस्कार भारती की ओर से दीपदान किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी तरह रविनगर ​स्थित काली मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी ​स्थित ​शिव मंदिर, काली मंदिर के साथ मालगोदाम पोखरा, सट्टी ​स्थित हनुमान मंदिर पर भी दीप माला सजाई गई।

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News