खबर आगरा: बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका पिता – INA

आगरा। एत्मादुद्दौला के कटरा वजीर खां में आठ माह से बेरोजगार पिता ने 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह बेटी का शव कमरे और पिता का शव रसोई में फंदे पर लटका मिला। फैक्ट्री से नौकरी छूटने के बाद वह परेशान था। दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही थी। माना जा रहा है कि उसने बेटी की हत्या जहर देकर की थी। घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे हो सकी। कटरा वजीर खां निवासी चंद्र प्रकाश जूता कारीगर था। मकान में पहली मंजिल पर भाई इंद्रजीत और भूतल पर चंद्र प्रकाश रहता था। चार साल पहले उसकी पत्नी रेखा की मौत हो गई थी। 14 वर्षीय बेटी खुशी
दोनों पैरों से दिव्यांग थी। चंद्रप्रकाश ने डेढ़ साल पहले सीमा नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। चंद्रप्रकाश पिछले आठ माह से बेरोजगार था। रविवार को झगड़े के बाद दूसरी पत्नी सीमा अपने मायके चली गई थी। पिता-पुत्री अकेले रह गए थे। सुबह इंद्रजीत पहली मंजिल से भूतल पर भाई को चाय देने आए। कमरे में घुसे तो पलंग पर भतीजी का शव पड़ा था। वह भाई को आवाज देते हुए रसोई की तरफ गए। रसोई में चंद्रप्रकाश का शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई।

पोस्ट दृश्य:
5

[ad_2]
Credit By . . .

Back to top button