खबर आगरा: राजा अरिदमन सिंह – Bharat Tv News. – INA

आगरा। यमुना किनारे 101 शिव मंदिरों की ऐतिहासिक श्रृंखला के साथ-साथ कार्तिक मास में लगने वाले पशु मेला के लिए विख्यात बटेश्वर धाम को अखिल भारत में प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 74 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।बटेश्वर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया है।श्री अरिदमन सिंह का कहना है कि इस परियोजना के अंतर्गत बटेश्वर धाम अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ मंदिरों का संरक्षण भी हो सकेगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक स्थल पर स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा।
Post Views:
11