खबर फिली – अनिल कपूर के घर सितारों का जमावड़ा, करवा चौथ मनाने कौन-कौन पहुंचा? – #iNA @INA

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता हर साल और कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ मिलकर अपने घर पर करवा चौथ की पूजा करती हैं. इस बार भी उनके घर पर धूमधाम से करवा चौथ मनाया गया. इस खास मौके के लिए उनके घर को खूबसबरती से सजाया गया. रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई बड़ी एक्ट्रेसेस उनके घर पर नजर आईं.

अनिल कपूर के घर से इन एक्ट्रेसेस के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सभी इस खास दिन के लिए सजी-धजी नजर आ रही हैं. अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी इस मौके पर अपने पिता के घर पर पहुंची. वीडियो में वो काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और समीर सोनी की पत्नी एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी अनिल कपूर के घर पर दिखीं. एक वीडियो में तीनों एक साथ हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

ये एक्ट्रेसेस भी अनिल कपूर के घर पहुंची

रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आईं. सभी ने एक साथ अनिल कपूर के घर पर पूजा की है. कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें ये बॉलीवुड स्टार्स एक साथ नजर आ रही हैं.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Instant Bollywood (@instantbollywood) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ करवा चौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पूजा की सामग्री के साथ दिख रही हैं. उन्होंने हांथों में मेहंदी लगाते हुए वीडियो भी शेयर किया है. इनके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी फैन्स को करवा चौथ की झलक दिखाई है. उन्होंने वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तमाम एक्ट्रेसेस के साथ दिख रही हैं. वहीं वीडियो के आखिर में सब एक साथ हैप्पी करवा चौथ बोलते हैं.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Raveena Tandon (@officialraveenatandon) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अब इन तस्वीरों और वीडियोज को फैन्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. हर साल करवा चौथ के मौके पर अनिल कपूर के घर से इस तरह के वीडियोज-फोटोज सामने आते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी हर बार इस तरह का आयोजन करती हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button