खबर फिली – क्या मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी कियारा आडवाणी? इस बड़ी फिल्म से जुड़ रहा है नाम – #iNA @INA

गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा और हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस मीना कुमारी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और निभाए गए किरदार आज भी सदाबहार हैं. आज भी ऐसा कहा जाता है कि मीना जैसा दूसरी कोई हो ही नहीं सकता. मीना ने जो जगह लोगों के दिलों में हासिल की है उनकी जगह कोई और ले ही नहीं सकता. मीना कुमारी ने काफी कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन लोगों के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं. मीना उन अदाकाराओं में से थीं जो ना सिर्फ अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती थीं.

मीना कुमारी और फिल्म निर्माता कमाल अमरोही की लव स्टोरी को तो आज भी फिल्मी गलियारों की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक के तौर पर देखा जाता है. अब एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे सुनकर मीना कुमारी के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं. खबर है कि जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कमाल अमरोही और मीना कुमारी की प्रेम कहानी को एक फिल्म का रूप देने वाले हैं.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म ‘कमाल और मीना’ में फिल्म निर्माता कमाल अमरोही और अभिनेत्री मीना कुमारी की दिलचस्प प्रेम कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. इस फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी अभी इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में मीना कुमारी के किरदार के लिए ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है. पहले इस खबर सामने आई थी कि इस फिल्म में स्त्री 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को मीना कुमारी के किरदार में कास्ट किया जा सकता है, हालांकि ये केवल श्रद्धा के फैंस की डीमांड थी, लेकिन अब कियारा के नाम की अटकलें लगाईं जा रही हैं.

क्या फिल्म में होंगी कियारा?

एक रेडिट यूजर ने 11 सितंबर को इंस्टाग्राम पर यूडली फिल्म्स के पोस्ट किए गई फिल्म ‘कमाल और मीना’ के वीडियो पोस्टर का स्क्रीनशॉट शेयर किया. पोस्ट को ऐक्ट्रेस ने लाइक किया है. वहीं फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ ने हाल ही में ‘शेरशाह’ ऐक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर लिया है जिससे इन रुमर्स को और हाइप मिली है. फिल्म का एक टीजर आया है जिसके बाद फिल्म की काफी हाइप बन गई है. टीजर को काफी खूबसूरती से बनाया गया है. कमाल अमरोही के पोते बिलाल अमरोही, सारेगामा और अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी बायोपिक बना रहे हैं.

जारी किया गया वीडियो

फिल्म के ऐलान के लिए जो वीडियो जारी किया गया उसमें मीना और कमाल की कुछ पुरानी तस्वीरें हैं. साथ ही उर्दू में लिखे कुछ खत भी दिखाए गए हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में संगीत के साथ कुछ डायलॉग भी हैं जो शायद मीना और कमाल की आवाज में हैं. इसमें कहा जा रहा है, ‘मेरे अदीब, मेरी मीरशाह, मेरे शहजादे, मेरी रुबाई, मेरे चंदन प्यारे, मेरी मंजू.’ वीडियो के अंत में मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकिजा’ का गाना बजता है चलते चलते.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News