खबर फिली – Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में आया ट्विस्ट, एक नहीं दो कंटेस्टेंट होंगे घर से बाहर – #iNA @INA

बिग बॉस 18 के घर में फिलहाल 18 कंटेस्टेंट शामिल हैं और इन 18 कंटेस्टेंट में 5 कंटेस्टेंट ने ‘वाइल्ड कार्ड’ बनकर सलमान खान के शो में एंट्री की है. जल्द ही बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया जाएगा कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. इन दो कंटेस्टेंट में से एक कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री में से होगा और दूसरा कंटेस्टेंट शो में पहले से ही मौजूद 13 कंटेस्टेंट में से एक होगा. हालांकि इस एलिमिनेशन प्रक्रिया से दिग्विजय सिंह राठी सुरक्षित हो गए हैं.

दरअसल बिग बॉस 18 में फिलहाल दिग्विजय सिंह राठी ‘टाइम गॉड’ बन गए हैं और इसलिए न तो उन्हें कोई नॉमिनेट कर सकता है न ही उन्हें इस हफ्ते घर से बाहर निकाला जा सकता है. यानी दिग्विजय को बिग बॉस 18 की तरफ से सुरक्षा का वरदान मिल गया है. बिग बॉस 18 के घर में शामिल 13 कंटेस्टेंट की बात करें तो इन कंटेस्टेंट में करणवीर मेहरा, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चाहत पांडे, कशिश कपूर, श्रुतिका राज, तेजिंदर सिंह बग्गा, रजत दलाल, सना आरफीन खान शामिल हैं. अब इन कंटेस्टेंट में से किसी एक का सफर जल्द ही खत्म होने वाला है. हालांकि वो कौन सा कंटेस्टेंट होगा, जिसका सलमान खान के शो से पैक अप हो जाएगा, ये फैसला मेकर्स जनता के हाथ में सौंपने वाले हैं.

3 वाइल्ड कार्ड एंट्री में से एक होगी बाहर

दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर के बाद बिग बॉस 18 के घर में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी. फिटनेस और लाइफ स्टाइल मॉडल अदिति मिस्त्री, साउथ एक्ट्रेस ईडन रोज और टीवी एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा की एंट्री से बिग बॉस 18 की कहानी में एक नया ट्विस्ट आया था. हालांकि इन तीनों की एंट्री के बाद भी बिग बॉस 18 की रेटिंग में कुछ खास फर्क नहीं आया है और यही वजह है कि बिग बॉस ने इन तीनों की एग्जिट की प्लानिंग भी बना दी है. यानी अब इस हफ्ते इन यामिनी, ईडन और अदिति में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकता है और इन तीनों में से कौन बाहर होगा, इसका फैसला स्वयं बिग बॉस करेंगे.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News