खबर फिली – Singham Again: 2 साल 11 महीने 27 दिन पहले कटरीना के सामने सलमान ने किया था वादा, धमकी के बावजूद किया पूरा – #iNA @INA

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री को लेकर कई महीने तक सस्पेंस बना हुआ था. खुद रोहित शेट्टी की टीम ने भी कई बार ये कहते हुए इनकार कर दिया कि सलमान फिलहाल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम के एक साथ आने की खबर लीक ना हो, इसलिए रोहित शेट्टी ने इन दोनों का सीन सबसे आखिर में, मतलब फिल्म का प्रमोशन शुरू होने के बाद शूट किया और फिर उन्होंने खुद ही ये ऐलान कर दिया कि सलमान उनकी कॉप फ्रैंचाइजी में एंट्री करने जा रहे हैं. लेकिन बिग बॉस 18 के मंच पर रोहित शेट्टी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बिग बॉस 15 के ‘वीकेंड का वार’ पर कटरीना कैफ के सामने सलमान खान ने रोहित शेट्टी से ये वादा किया था कि वो उनकी फिल्म जरूर करेंगे.

सलमान खान ने 2 साल 11 महीने 27 दिन पहले रोहित शेट्टी से किया हुआ वादा पूरा करते हुए फिर एक बार ये साबित कर दिया कि असल जिंदगी में भी अगर वो एक बार कमिटमेंट कर लें तो फिर सलमान अपने आप की भी नहीं सुनते. इस बीच बिग बॉस 18 के मंच पर रोहित शेट्टी ने लगभग 3 साल पहले का वीडियो क्लिप भी ऑडियंस के साथ शेयर किया, जिसमें वो सलमान से कह रहे थे कि आप मुझे सालों से जानते हैं, आप मेरी मां को जानते थे, आप मेरे पापा को जानते थे. लेकिन इतने साल हो गए हमने एक भी फिल्म साथ में नहीं की.

फ्लैशबैक में लेकर गए रोहित शेट्टी

आगे रोहित ने बताया कि जब भी हम मिलते हैं, एक फिल्म की बात जरूर करते हैं और वो है चुलबुल और सिंघम साथ में आए. अब चुलबुल यहीं मेरे साथ हैं और आपको अभी ये वादा करना पड़ेगा कि आप मेरे साथ ये फिल्म करेंगे. दरअसल इस उस समय रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 15 में आए हुए थे और कटरीना के सामने सलमान खान ने रोहित शेट्टी से वादा किया था कि वो उनकी फिल्म जरूर करेंगे और ये वादा उन्होंने निभाया. वीडियो क्लिप के खत्म होते ही सलमान ने कहा कि इस कमिटमेंट की शुरुआत इस वादे के साथ हुई थी, जो मैंने पूरी की.

[ad_2]
Source link

Back to top button