खबर फिली – Surbhi Jyoti Wedding : निम्रत कौर के साथ काम कर चुके हैं सुरभि ज्योति के पति, 5 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात – #iNA @INA

सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की है. इन दोनों की मुलाकात 6 साल पहले एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी. तब से वे दोनों रिलेशनशिप में हैं. सुरभि ने कभी भी अपना रिश्ता छिपाने की कोशिश नहीं की. अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो सुमित के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती थीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि सुरभि के पति सुमित एक एक्टर होने के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं.

अपने प्रोडक्शन हाउस ‘द गुड हैंड्स’ के तहत सुमित सूरी एडफिल्म्स, डिजिटल फिल्म्स, ब्रांड वीडियो और कॉर्पोरेट वीडियो प्रोड्यूस करते हैं. सुमित ने 11 साल पहले एरोस सिनेमा की फिल्म ‘वार्निंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर फ्रेम में सुमित ने अब तक 6 फिल्में की हैं, आखिरी बार उन्हें विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा की फिल्म ’14 फेरे’ में देखा गया था. अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में सुमित निम्रत कौर के साथ नजर आए थे. ये वही निम्रत कौर हैं जिनकी अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. निम्रत की ‘द टेस्ट केस’ में सुमित ने कैप्टन रंजीत सुजरेवाल का किरदार निभाया था.

सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं सुमित

सुमिल सूरी भले ही अपनी एक्टिंग से ऑनलाइन ऑडियंस का खूब मनोरंजन करते हों, लेकिन निजी जिंदगी में वो सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं और यही वजह है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर उनका कोई अकाउंट नहीं है. दरअसल सुरभि और सुमित 2024 के मार्च महीने में ही शादी करने वाले थे. सूत्रों की मानें तो दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन फिर वेन्यू से जुड़ी दिक्कत की वजह से उन्हें अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी. फिर दोनों ने हिमाचल के जिम कॉर्बेट में शादी करने का फैसला लिया.

करण सिंह ग्रोवर के साथ सुरभि ने किया था डेब्यू

सुरभि ज्योति की बात करें तो पंजाबी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुरभि ज्योति ने करण सिंह ग्रोवर के टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ से हिंदी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था. इश्कबाज, नागिन, कोई लौट के आया है जैसे कई टीवी शोज में वो अपना कमाल दिखा चुकी हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button