खबर मध्यप्रदेश – ‘शादी में खाना कम पड़ गया’… जीजा-साले ने उड़ाया मजाक, दूल्हे ने मार दी गोली – INA

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी के खाने को लेकर विवाद में एक सप्ताह पहले दूल्हे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने जीजा साले को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसकी बारात में गए जीजा-साले शादी के बाद से ही लगातार उसका मजाक बना रहे थे. इसी वजह से गुस्से में उसने दोनों पर गोली चला दी.

दरअसल पूरा मामला बेवजह के मजाक से जुड़ा हुआ है. पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपियों में से एक आरोपी अजीत राणा की 12 नवंबर को शादी थी. अजीत की बारात हजीरा इलाके में गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए रविंद्र राणा को निमंत्रण देकर बुलाया था. दूल्हा से आरोपी बने अजीत राणा ने कहा कि शादी में बनाए गए खाने को लेकर रविद्र राणा मजाक उड़ा रहा था, सभी जगह लोगों से कहता फिर रहा था कि शादी में खाना कम पड़ गया. खाना नहीं बनवा सका और शादी करने बैठ गया. अजीत राणा ने रविंद्र को कॉल कर ऐसा करने से मना किया.

ये है पूरा मामला

हालांकि फोन पर रविंद्र राणा ने भी ऐसा कहने से इंकार किया और कहा कि जो भी ऐसा कह रहा है उसे मेरे सामने ले आओ. जिसके बाद अजीत ने रविंद्र को बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित हंसराज होटल पर बात करने के लिए बुलाया. वहीं रविंद्र राणा अपने दो साले प्रदीप और राहुल जाट के साथ पहुंचा था.अजीत ने अपनी शादी में खाना कम पड़ जाने की अफवाह फैलाने के संबंध में रविंद्र से जब बातचीत की तो विवाद बढ़ गया और अजीत राणा ने गोली चला दी थी. गोली चलने से रविंद्र राणा और उसका साला राहुल जाट घायल हो गए थे.

पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था. वहीं गोली चलाने वाले अजीत राणा और उसका सहयोग करने वाले दो साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News