खबर शहर , अमेठी पहुंचीं मंत्री बेबी रानी मौर्य: बोलीं- 2017 के पहले प्रदेश में थी अशांति, सभी के लिए कार्य कर रही सरकार – INA

यूपी की अमेठी में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में अमन नहीं था। भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।
कहा कि अखिलेश सरकार ने लोगों की कितनी मांगें मानी हैं। यह सभी को पता है। सपा सरकार में चारों ओर अशांति थी। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें सरकार ने मानी हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव की सभी सीटों को जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेश अमेठी की पहचान हैं। आज वह गरीबों को संरक्षण देने के साथ ही उनकी मदद कर रहे हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








