खबर शहर , आगरा ब्रेकिंग: थाना प्रभारी के आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे एसओ; सामने आया वीडियो – INA

आगरा के कागारौल थाना परिसर में बने थाना प्रभारी आवास की छत बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय थाना प्रभारी अपने आवास में मौजूद नहीं थे, जिससे वह बाल-बाल बच गए। यदि उस समय थाना प्रभारी आवास के अंदर होते तो गंभीर हादसा हो सकता था।