खबर शहर , कातिल बेटा और बहू: 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, बोरों के नीचे दबाई लाश…इस वजह से ली जान – INA

आगरा के थाना ताजगंज स्थित तुलसी नगर में 65 वर्षीय वृद्धा को बेटा और बहू परेशान करते थे। घर अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए आए दिन पिटाई भी करते थे। मंगलवार को भी झगड़ा किया। इसके बाद से बहू-बेटा फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में कबाड़ के बीच बोरों के नीचे वृद्धा का शव मिला। नाबालिग पौत्र और पौत्री ने दादी की पिता और मां से झगड़े की जानकारी दी।

 


तुलसी नगर में 65 वर्षीय मार्गश्री का तकरीबन 75 वर्गगज में दो मंजिला मकान है। पति सहीराम की कई साल पहले माैत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि उनकी 3 बेटियां और एक बेटा है। सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे सुभाष और पुत्रवधू रेखा के साथ रह रही थीं। सुभाष प्लास्टिक के दाना बनाने की फैक्टरी में काम करता है। उसके भी 4 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटी और 1 बेटा नाबालिग हैं। वहीं 21 वर्षीय बेटा अजय मजदूरी करता है।

 


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 1 बजे नीति बाग पुलिस चाैकी पर तुलसी नगर के लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्गश्री के साथ बहू और बेटा झगड़ा कर रहे थे। घर से आवाज आ रही थी। बाद में आवाज आनी बंद हो गई। उनकी हत्या की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस पहुंच गई। घर में 3 बच्चे ही माैजूद थे। घर के पिछले हिस्से में कबाड़ रखने वाले कमरे में बोरों के नीचे मार्गश्री का शव पड़ा था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 


घर में अलग बनाती थीं खाना
लोगों ने पुलिस को बताया कि मार्गश्री को बेटा, बहू और बड़ा पाैत्र परेशान कर रहे थे। सुभाष पर 2 लाख का कर्ज हो गया। कर्जदार घर के चक्कर काट रहे थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इस कारण मकान बेचने का दबाव मां पर बनाता था। मकान पति का होने के कारण मार्गश्री बेचना नहीं चाहती थीं। इसके लिए बेटे के साथ बहू और पाैत्र भी उत्पीड़न कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर जाहिरा कोई चोट नहीं है। हालांकि उनकी पिटाई की बात लोगों ने कही है।

 


हत्या करने का आरोप है
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिला का शव घर में मिला है। हत्या का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button