खबर शहर , घर में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ी छत… फट गईं दीवारें, कारोबारी की मौत; पत्नी-भाभी की हालत नाजुक – INA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक घर में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में कमरे की दीवारें धाराशायी हो गईं। छत गिर गई। हादसे के बाद कमरे में मौजूद पटाखा कारोबारी उछलकर दूर जा गिरा। पत्नी और भाभी मलबे में दब गईं। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मेडिकल कॉलेज में पटाखा कारोबारी की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीएम सदर ने सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात कही है। जबकि, ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-
UP News: एक्शन में डिप्टी सीएम, सीएचसी कर्मियों पर गिराई गाज; वेतन रोका… जवाब किया तलब, मुकदमा भी होगा दर्ज
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









