खबर शहर , चोरों का आतंक: पुलिसकर्मी के घर से खोल ले गए एसी का आउटडोर, वृद्धा के घर की कुंडी काटकर नकदी-जेवर किए चोरी – INA

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के घर की छत पर लगा एसी का आउटडोर चोरी हो गया। छुट्टी पर घर आने पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी हुई। लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी सलमान खान उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। वह 24 जुलाई को अवकाश लेकर घर लौटे। छत पर लगे एसी का आउटडोर गायब था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। 

वृद्धा के घर की कुंडी काटकर नकदी-जेवर ले गए चोर

 चोरों का दुस्साहस देखिए, चित्राहाट थाने से महज 100 मीटर की दूर स्थित सुनील कुशवाह के घर की शनिवार रात कुंडी काट कर नकदी जेवर चोरी कर लिए। रविवार को जागी वृद्धा फूलन देवी घर का मंजर देख फूट-फूटकर रोई। चित्राहाट के सुनील कुशवाह दिल्ली में रह कर पौधशाला का काम करते हैं। घर पर वृद्ध मां फूलन देवी रहती हैं। 

घर पर नया निर्माण कराने के लिए उसने सामान खरीद कर रखा था। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी, बक्से की कुंडी काट कर घर बनवाने के लिए रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए। सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसी के साथ थाने पहुंची वृद्धा ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। चित्राहाट पुलिस ने वृद्धा को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button