खबर शहर , जयमाला के बाद बवाल: दुल्हन पक्ष को आया गुस्सा….तेवर देख छूटे बरातियों के पसीने, शादी छोड़ लगानी पड़ी दौड़ – INA

फिरोजाबाद के टूंडला में लड़की पक्ष ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं बरातियों की कार को तोड़ दिया। बरातियों ने लड़की पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आगरा के थाना डौकी अंतर्गत गांव सुल्तानपुर से थाना पचोखरा व गांव पचोखरा में रविवार शाम बरात आई थी। बरात चढ़ने के उपरांत जयमाला कार्यक्रम के समय रात करीब 12 बजे करीब किसी बात को लेकर बरातियों व घरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि समझाने का प्रयास कर रहा कन्या पक्ष भी भड़क गया। तब कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों को दौड़ा लिया तथा जमकर पीटा।
इस बीच बरातियों ने ओमिनी कार में बैठकर भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग न सके। गुस्साए कन्या पक्ष ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह ने कन्या पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि सूचना पर दो बार पुलिस गांव गई थी, किंतु बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button