खबर शहर , जालसाजों का खेल: जरी कारीगर के नाम खोली दिल्ली में फर्म… 2.32 अरब का टर्नओवर, आयकर नोटिस आया तो उड़े होश – INA

बरेली के कंघी टोला निवासी फूल मियां के साथ जालसाजों ने बड़ा खेल कर दिया। उनके नाम से जालसाजों ने दिल्ली में फर्म खोल ली। इसका पता तब चला, जब जरी कारीगर के पास आयकर बकाया को नोटिस आया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जालसाजों को दिए थे कागजात
फूल मियां ने बताया कि वह वर्ष 2018 में बेरोजगार थे। उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से संपर्क किया जो बेरोजगारों को नौकरी के लिए विदेश भेजते थे। इन लोगों ने उनकी नौकरी लगवाने का वादा किया और उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कागजात ले लिए। इसके बाद भी फूल मियां की नौकरी नहीं लगवाई गई। अब फूल मियां के पास आयकर विभाग का एक नोटिस आया है। इसमें करीब पांच लाख रुपये टैक्स उन पर बकाया दिखाया गया है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








