खबर शहर , दबंगई: महज 50 रुपये के लिए दलित युवक की पिटाई, बचाने आई बहन को भी न बख्शा; जानें पूरा मामला – INA

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा सौंख क्षेत्र में 50 रुपये की उधारी न चुकाने पर दबंगों ने दलित युवक को पीट दिया। युवक को बचाने आई युवती को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई लगा दी। पीडित भाई-बहन को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

सौख निवासी सुंदर रविवार को क्षेत्र के एक वाहन धुलाई सेंटर पर गया। यहां उसने अपनी बाइक को धुलवाने के लिए कर्मचारियों से कहा। बताया जाता है कि सुंदर पर धुलाई सेंटर के मालिक के 50 रुपये उधार थे। उसने धुलाई से पहले अपने 50 रुपये मांगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि धुलाई सेंटर के मालिक और उसके कर्मचारियों ने मिलकर दलित युवक की पिटाई लगाई। इसी दौरान युवक की बहन वहां पहुंच गई।

उसने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई लगा दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोमवार को भीम आर्मी के फतेहपुर सीकरी टीम के विधानसभा महासचिव भूपेंद्र गौतम पीड़ित को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी के सेक्टर अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राजकुमार भारती, जय किशन, नीतेश, रिंकू, पिंटो, धीरज, मोनू कर्दम, भोलो, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button