खबर शहर , दिवाली की रात पुलिसवालों को पीटा: अब लंगड़ाते हुए दिखे आरोपी, हाथ जोड़कर बोलते रहे एक ही बात, साहब… – INA

बरेली में दिवाली की रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। मामले में प्रेमनगर थाने में 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपियों को जब थाने के लॉकअप से बाहर निकाला गया तो लंगड़ाते हुए निकले। पुलिस से हाथ जोड़कर बोले, गलती हो गई साहब…।
पुलिस ने पढ़ाया कठोर पाठ
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त के दौरान अराजतत्वों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें मुख्य आरोपी धीरज, बिपिन, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल, वरुण कुमार, अशोक वर्मा को किया गया है। इन आरोपियों को कठोर पाठ पढ़ाकर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई ऐसे अराजकतत्वों के लिए स्पष्ट संदेश भी है कि अगर कोई अराजतत्व इस तरह के कृत्य करता है या महिलाओं से अभद्रता करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगा।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








