खबर शहर , दीपोत्सव का आगाज: 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को तैयार, होगा भव्य लेजर शो; तस्वीरें हैं खास – INA

तीन दिवसीय दीपोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ तो त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या का दर्शन कर सभी निहाल हो उठे। दो किलोमीटर तक हुई भव्य सजावट से अयोध्या की शोभा देखते ही बन रही है। उदया चौराहे से लेकर नयाघाट तक, धमर्पथ से लेकर सरयू पुल तक रामकथा के दृश्य सजीव प्रतीत होते दिख रहे हैं। लेजर शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहुरंगी छटा बिखरने लगी है। इस बार 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को आतुर है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala






