खबर शहर , दुस्साहस: बाइक में टक्कर मारकर पिता-पुत्र से 3.20 लाख की लूट, कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम – INA

आगरा के सिकंदरा में पनवारी-अटूस मार्ग पर बुधवार रात को बाइक से घर लौट रहे आढ़त व्यापारी पिता-पुत्र को कार सवार ने पीटकर 3.20 लाख रुपये लूट लिए। कार सवारों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर गिराया। बाद में पिटाई कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पिता-पुत्र हमलावरों से भिड़ गए। ग्रामीणों के आने पर एक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कार से टक्कर लगने पर मारपीट हुई है। लूट की पुष्टि नहीं हुई है।
गांव अटूस निवासी जयपाल सिंह की सिकंदरा मंडी में सब्जी की आढ़त है। बुधवार रात 12 बजे वह बेटे मनीष के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। उनके पास बैग में 3.20 लाख रुपये रखे हुए थे। दूसरी बाइक पर कर्मचारी मोनू और सचिन भी चल रहे थे। पनवारी-अटूस मार्ग पर कार में 6-7 लोग आए। व्यापारी ने बताया कि कार सवार ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, रात के अंधेरे में कारवालों को रोकता देखकर वह घबरा गए। उन्होंने बाइक नहीं रोकी। इस पर कार से बाइक में टक्कर मार दी।
जयपाल और मनीष सड़क पर गिर गए। वह संभल पाते, उससे पहले ही कार सवार लोग उतर आए। उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनके हाथ में लगा बैग छीन लिया। यह देखकर दूसरी बाइक पर चल रहे कर्मचारी भाग गए। उधर, पिता-पुत्र का शोर सुनकर आसपास के खेतों से ग्रामीण पहुंच गए। कर्मचारियों ने भी गांव के लोगों को बुला लिया। पिता-पुत्र हमलावरों से भिड़ गए। हालांकि उन्होंने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश गाड़ी में बैठकर भागने लगे। मगर, उनकी कार खेत में लगे कंटीले तार में फंस गई। इस कारण . नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। एक को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य भाग निकले। ग्रामीणों ने पकडे गए आरोपी की पिटाई लगाई। सूचना पर थाने का फोर्स पहुंच गया।
ये भी पढ़ें –  तीन डॉक्टर की मौत: बेटे को सेहरे में नहीं कफन में लिपटा देखा…बेसुध हुए माता-पिता, करुण क्रंदन ने चीरा कलेजा
11 के खिलाफ मुकदमा
थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किरावली के गांव सकतपुर निवासी रंधीर है। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके साथ गांव अटूस निवासी देवा, राजू, केडी पंडित उर्फ कुलदीप दीक्षित, मनू यादव, दीपक त्रिपाठी, सकतपुर का भूरा, सुभाष, मोनू जाट, बॉबी, कृष्णवीर भी थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया है। रुपयों की बरामदगी नहीं हो सकी है। मामला आपसी विवाद लग रह रहा है। कार की टक्कर लगने पर विवाद हुआ था। लूट की पुष्टि नहीं हुई है।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button