पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में मंगलवार रात चोरी-चुपके शादाशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को विवाहिता के परिजनों ने पकड़ लिया। विवाहिता की जेठानी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। परिजनों ने शिक्षक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने शिक्षक को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया है।
बरखेड़ा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मंगलवार की रात करीब 11 बजे कस्बे के एक मोहल्ला निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जेठानी ने उसे घर में घुसते देख लिया। जेठानी ने डायल 112 पर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता के परिजनों ने शिक्षक की पिटाई भी की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी शिक्षक को थाने ले गई और छोड़ दिया। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना है।
ये भी पढ़ें- पुल हादसा: गूगल मैप पर अब नहीं दिखेगा ‘मौत का रास्ता’, बदायूं की डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट