खबर शहर , पराली जलाई तो खैर नहीं: पढ़ ले ये खबर… वरना जुर्माना भरने के साथ ही लड़ना होगा मुकदमा; प्रशासन ने की तैयारी – INA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पराली जलाने वालों पर प्रशासन शिकंजा कसेगा। इसके लिए किसानों को जागरूक करने का काम प्रधान एवं लेखपालों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद भी कोई किसान पराली को जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनकी निगरानी को जिला,तहसील से लेकर ब्लाक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।
पर्यावरण संरक्षण एवं हवा की गुणवत्ता में सुधार को जिले के ग्रामीण अंचल में धान एवं बाजरा की फसल के अवशेष (पराली) जलाने को रोकने के लिए प्रभावी कदम जिला प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे हैं। किसानों को जागरूक करने के साथ इसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









