खबर शहर , पुवायां में दंगल: बादल पहलवान ने मारा थप्पड़, हनुमान गढ़ी के छोटा लाडी ने दौड़ा-दौड़ाकर पटका; देखें वीडियो – INA

शाहजहांपुर के पुवायां में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में चुनौती स्वीकार करते समय राजस्थान के बादल पहलवान ने अयोध्या की हनुमान गढ़ी से आए पहलवान छोटा लाडी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुश्ती के दौरान छोटा लाडी ने बादल पहलवान को अखाड़े में दौड़ा-दौड़ाकर पटका, तो दर्शकों ने उनका जमकर उत्साहवर्धन किया।

पुवायां कस्बे में ढकिया मार्ग के पास मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में मंगलवार को कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कुश्ती में अयोध्या के हनुमान गढ़ी के पहलवान छोटा लाडी का जलवा रहा। छोटा लाडी ने राजस्थान के बादल पहलवान को कुश्ती के लिए चैलेंज किया तो बादल पहलवान ने छोटा लाडी के थप्पड़ मार दिया। 
‘मौत का रास्ता’ दिखाने पर फंसा गूगल: PWD के चार इंजीनियरों पर केस, जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
इसके बाद हुए मुकाबले में छोटा लाडी ने थप्पड़ का बदला लेते हुए बादल पहलवान को दौड़ा-दौड़ाकर पटका। लगातार पटखनी खा रहे राजस्थान के पहलवान ने निर्णायक के पीछे छिपकर बचने का प्रयास किया लेकिन छोटा लाडी ने उसे फिर से कई बार पटखनी देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।


इन पहलवानों के बीच भी हुए मुकाबले 
इसके अलावा पटियाली के पहलवान धर्मवीर ने कौशांबी के आकाश, मथुरा के हैप्पी ने फिरोजाबाद के रवि पहलवान, इटावा के गोलू ने गोरखपुर के समरजीत, उन्नाव के विपिन ने कौशांबी के सौरभ, राजस्थान के धर्मवीर ने दतिया के इंद्रजीत पहलवान, फिरोजाबाद के अन्ना पहलवान ने कौशांबी के विवेक को हराया।

इटावा के गोलू पहलवान और आगरा के हैप्पी, अयोध्या हनुमान गढ़ी के बाबा छोटा लाडी और गोरखपुर के विपिन की कुश्ती बराबर रही। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, पूरन मिश्रा, सर्वेश शर्मा, नौशाद खां, ब्रजेंद्र देव मिश्रा, विपुल वाजपेयी सहित तमाम लोगों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्तियां शुरू कराईं।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button