खबर शहर , फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में खुदकुशी की आशंका, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट – INA

आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृश्टया अवसाद में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उन्नाव की रहने आरती वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुईं थीं। महिला सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं। पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं।
शनिवार को उनका शव आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को सूचना दी है। फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि महिला सिपाही के मोबाइल में सुसाइड नोट मिला है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि महिला के सिपाही के परिजन को सूचना दे दी है। मामले . विधिक कार्रवाई की जा रही है।