खबर शहर , फिल्म 'द ताज स्टोरी': ताजमहल के अंदर हुई शूटिंग… गाइड बने अभिनेता परेश रावल; पर्यटकों से दुर्व्यवहार का आरोप – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर आधारित फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की शूटिंग में सोमवार को हुई। अभिनेता परेश रावल ने ताज के रॉयल गेट पर कई दृश्यों की शूटिंग की। वह फिल्म में गाइड के किरदार में हैं। उन्होंने शूटिंग से पहले ताज में पर्यटकों के साथ गाइडों का व्यवहार, उनकी बातें और अंदाज को देखा। उसी के अनुरूप सीन में वैसे ही अंदाज में बयां किया।

‘द ताज स्टोरी’ की शूटिंग तीन दिन से आगरा में चल रही है। ताजमहल के गाइडों पर आधारित फिल्म की शूटिंग दशहरा घाट, ताजगंज के कटरों के बाद सोमवार को ताजमहल के अंदर हुई। यहां रॉयल गेट पर अभिनेता परेश रावल गाइड की भूमिका में नजर आए। वह पर्यटक परिवार को ताज दिखाते हुए कहानी बयां कर रहे थे।


शूटिंग के दौरान ताजमहल में पर्यटकों को रॉयल गेट पर रोक दिया गया। बाउंसरों ने पर्यटकों से धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने वाले पर्यटकों के मोबाइल छीन लिए। कई पर्यटकों ने दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताई। लेकिन, बाउंसरों ने उन्हें शूटिंग के पास नहीं जाने दिया। फिल्म का निर्माण सीए सुरेश झा कर रहे हैं। जबकि, लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।


ताज में गिरी पर्यटक

ताजमहल में पैर फिसल जाने से महाराष्ट्र से आई 59 साल की पर्यटक तेजल तुषार दाली गिर गईं। उनकी पीठ में चोट आई। ताज की डिस्पेंसरी में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। एएसआई और सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button