खबर शहर , बदायूं में भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, पांच घायल, दिवाली मनाने नोएडा से घर जा रहे थे सभी – INA

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया। 

नोएडा से लौट रहे थे सभी 

जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर आ गया था, जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। 


टेंपो के उड़े परखच्चे
ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 

मृतक
पान कुमारी, कन्हई, कुसुम,  शीनू, कार्तिक  और अतुल।  

घायल
कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर व अमन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- UP: नाग को मार डाला… एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान; विष इतना घातक था कि घर तक भी न पहुंच पाया गोविंदा
 


डीएम एसएसपी ने जाना घायलों का हाल 

हादसे की जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार हो गया है। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button