खबर शहर , ब्रजरज उत्सव 2024: हमारे राम… इस बहुचर्चित नाट्य से होगा शुभारंभ, अभिनेता आशुतोष राणा देंगे प्रस्तुति – INA

मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर 5 नवंबर से शुरू होने जा रहे ब्रजरज उत्सव की शुरुआत देश भर में बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति हमारे राम से होगी। रामायण पर आधारित हमारे राम की प्रस्तुति अभिनेता आशुतोष राणा साथी कलाकारों के साथ देंगे। इसके अलावा कैलाश खेर सहित देश के कई नामचीन कलाकार अपना हुनर दिखाने मथुरा आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव 5 नवंबर से शुरू होगा। 11 दिवसीय उत्सव में कई बड़े कलाकार इसमें हुनर दिखाएंगे। इसकी शुरुआत अभिनेता आशुतोष राणा की टीम द्वारा रामायण पर आधारित हमारे राम से होगी। इस खास प्रस्तुति को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा है। शहर में हमारे राम की प्रस्तुति पहली बार होने जा रही है।

6 नवंबर को पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन का डिवोशनल, 7 को हिमांशु वाजपेई का झांसी की रानी किस्सा गोई और गोपाल दास चतुर्वेदी का ब्रज संगीत, आठ को मेनका सिंह की नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा, नौ को श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका, 10 नवंबर को स्वास्ती मेहुल का डिवोशनल, 11 को डिंपी मिश्रा की मीरा पर नृत्य नाटिका, 12 को मिश्रा बंधुओं की भजन संध्या, 13 को कैलाश खेर की नाइट और 14 नवंबर को बने सिंह की राजस्थानी संध्या का आयोजन होगा। ब्रज रज उत्सव का सम्मान 15 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और सांसद हेमामालिनी करेंगी।

250 कलाकार ब्रज संस्कृति की मचाएंगे धूम

ब्रज उत्सव में 250 से अधिक स्थानीय कलाकार ब्रज संस्कृति को . बढ़ाने का काम करेंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए ब्रज रज उत्सव में अलग समय निर्धारित किया गया है। शाम चार बजे से सात बजे तक स्थानीय कलाकारों की टोली अपनी प्रस्तुति देंगी।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

ब्रजरज उत्सव की तैयारियां का जायजा लेने के लिए शनिवार को परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, डिप्टी सीईओ सतीश चंद, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी मेला स्थल पहुंचे। सीईओ ने कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News