खबर शहर , भरत मिलाप में मची भगदड़: यादव बंधुओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद भांजी लाठी; कई लोग घायल – INA

नाटी इमली के भरत मिलाप मैदान में रविवार को अव्यवस्था चरम पर रही। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि संभालना मुश्किल हो गया। कंधे पर रथ लेकर आ रहे यादव बंधुओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस के लाठी भांजने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई यादव बंधु व श्रद्धालु भी चोटिल हो गए।
नाटी इमली मैदान में भरत मिलाप की लीला के पहले ही पूरा मैदान खचाखच भर गया। सड़क से लेकर आसपास की गलियां भी श्रद्धालुओं से पैक हो गईं। इसी दौरान पश्चिमी गेट से यादव बंधु रथ लेकर पहुंचे तो बैरिकेडिंग के कारण रथ को रोकना पड़ा। इससे यादव समाज के लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने के बाद पुलिस और यादव समाज के बीच धक्कामुक्की होने लगी।
यादव बंधुओं पर हुए लाठीचार्ज पर सपा ने उठाए सवाल
भरत मिलाप में पहली बार रामभक्तों पर बरसी लाठी
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









