खबर शहर , मथुरा: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल – INA

मथुरा के चौक बाजार स्थित तीन मंजिला भवन में आग लग गई। आग की विकराल लपटें और धुआं देख आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर टीवी रिपेयरिंग का गोदाम है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है।