खबर शहर , यूपी उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मैनपुरी में संवाद, अखिलेश के गढ़ में दिया जीत का ये मंत्र – INA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को कोसमा के एशिया इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल और करहल के नत्थूसिंह डिग्री कॉलेज में  शक्ति केंद्र प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार को नहीं कार्यकर्ता को हमेशा सम्मान देती है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के आधार पर ही कार्य करता है।

 


उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों के प्रवासी अपने शक्ति केंद्र पर ही प्रवास करें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के लोग कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों से विचार स्थापित करते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता ही राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष बनता है। अन्य दल परिवार को ही . बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जीतने के संकल्प के साथ काम में जुटें। पदाधिकारी बूथ की मजबूती पर ध्यान दें। मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के सभी बूथों पर अध्यक्षों से संपर्क करें।

 


प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि सभी पदाधिकारी घर-घर संपर्क करके सरकार से लाभ लेने वाले लाभार्थियों की बूथ अध्यक्ष के साथ सूची बनाकर उनसे निरंतर संपर्क करें। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि जो अपने बूथ को जिता दे वही नेता होता है। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा बूथ पर मतदाताओं से संवाद करें।

ये भी पढ़ें –  UP: देसी प्रजाति का डॉगी गायब होने पर इतने परेशान क्यों हो रहे पर्यटक दंपती, खोजने वाले को देंगे 50 हजार का इनाम

 


चुनाव जीतो का संकल्प लेकर काम करें
जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो का संकल्प लेकर काम करें। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि करहल में कमल खिलने जा रहा है। अब जमकर मेहनत कर लें। महिला मोर्चा की उपचुनाव प्रभारी मनीषा शुक्ला ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य अपनी ताकत का अहसास दिलाएं। घर-घर जाकर महिलाओं को भाजपा सरकार की नीतियां समझाएं।

ये भी पढ़ें –   UP: पॉश एरिया और आलीशान कोठी का काला सच…नाबालिग लड़कियों के जिस्म का सौदा, हकीकत कर देगी शर्मसार

 


ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में एमएलसी आशू यादव, प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद तोमर, नरेंद्र सिंह राठौर, गोविंद भदौरिया, आलोक गुप्ता, बलवीर धनगर, सत्यपाल यादव, रामकैलाश यादव, सीमा चौहान, साधना तिवारी, संजीव यादव, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप राज, वीरेंद्र शाक्य, उत्तम गुप्ता, ओमजी दुबे मौजूद रहे।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button