खबर शहर , यूपी रोडवेज में खतरे का सफर: बिना ऑल वेदर बल्ब के दौड़ रहीं 137 बसें, कोहरे से निपटने के लिए नहीं इंतजाम – INA

मथुरा में भी कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। रात और सुबह कोहरे होने के कारण वाहन चलाने में चालकों को परेशानी हो रही है। 14 नवंबर की सुबह मथुरा-दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर चलने वाली बस जैंत थाना क्षेत्र में पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। इसमें 12 यात्री भी घायल हुए। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब, वाइपर, रिफ्लेक्टिव टेप और बैक लाइट लगाने के निर्देश एआरएम मदन मोहन शर्मा को दिए। निर्देश देने के बाद एक सप्ताह बाद भी रोडवेज बसों में न तो यह बल्ब लगाए गए हैं और न ही कोहरे से निपटने के अन्य इंतजाम किए हैं। बिना ऑल वेदर बल्ब के ही रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








