खबर शहर , ये सब लोग खत्म: नींद की गोलियां देकर किया अधमरा…फिर रस्सी से कसा गला, जानिए एक परिवार के अंत की कहानी – INA

इटावा जिले में पारिवारिक सदस्यों से लेनदेन के विवाद में परेशान चल रहे सराफा कारोबारी ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर अधमरा किया। फिर इसके बाद सबकी एक-एक करके रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कारोबारी के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (51) ने पुलिस पूछताछ में सहमति से पूरे परिवार के जान देने की बात स्वीकार की है। बताया कि वह पारिवारिक कलह की वजह से मानसिक तनाव में दो साल से चल रहा था। कुछ पारवारिक सदस्यों ने 15 लाख रुपये हड़प लिए हैं और साझे की जमीन को लेकर भी प्रताड़ित कर रहे थे।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









