खबर शहर , लापरवाही: अंकित के चहेरे को चीर गई निर्माणाधीन नाले की निकली सरिया, मौत से जूझते हुए आठवें दिन टूट गईं सांसें – INA

राजधानी लखनऊ में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। दीपावली की रात फैजुल्लागंज में निर्माणाधीन नाले से निकली सरिया से अंकित (24) गंभीर रूप से घायल हो गय था। बृहस्पतिवार रात केजीएमयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह आठ दिन से जिंदगी के लिए जूझ रहे थे। आंख के पास धंसे सरिया को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया था। फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
अंकित के पिता मूलचंद ने नगर निगम के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सीतापुर जिले के रमनगरा बसखेर गांव ले गए।
यह भी पढ़ेंः-
Lucknow : घर पर चल रही थी बेटी के जन्मदिन की पार्टी, उसी समय पिता ने उठाया खौफनाक कदम; लाश देख चीख उठे घरवाले
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








