खबर शहर , शोध छात्रा की मौत: प्रेमी पहुंचा कोर्ट, बोला- जहर देकर हत्या की गई; पिता सहित घरवालों पर मुकदमा करने का आदेश – INA

ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शोध छात्रा की 11 अप्रैल 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई थी। छात्रा के प्रेमी ने पिता व अन्य परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद सीजेएम ने थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। प्रेमी का आरोप है कि छात्रा के पिता पुलिस में हैं। इस वजह से उनकी सुनवाई पुलिस ने नहीं की।

शाहगंज थाना क्षेत्र के एचआरसी होरीजन कॉलोनी निवासी रामराजा बैचलर ऑफ लॉ के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अदालत में 156-3 के तहत प्रार्थनापत्र दिया। लिखा कि उनके और छात्रा के बीच प्रेम संबंध थे। परिवार में जानकारी होने पर दोनों ने सबके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। 


एक ही जाति और गोत्र का हवाला देकर छात्रा के पिता व अन्य परिजन तैयार नहीं हुए। वो छात्रा का उत्पीड़न, पिटाई करने लगे। उसका लैपटॉप, मोबाइल छीन लिया। शादी दूसरी जगह तय कर दी। 11 अप्रैल 2024 को गोद भराई थी।
 


एक दिन छात्रा ने फोन कर अपने प्रोफेसर को बताया कि उसे परिवार वाले बंधक बनाकर पिटाई करते हैं। इसकी रिकार्डिंग भी है। उसी दिन छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर वह फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दी। वहां से छात्रा के घर पहुंचा। वहां एक छात्र ने एक पत्र दिया, जिसमें छात्रा ने अत्याचारों के बारे में लिखा था।


प्लास से नोंचे सिर के बाल

रामराजा का कहना है कि घरवालों से मौत का कारण पूछा तो छात्रा के पिता, भाई सहित अन्य ने पिटाई की। मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया। छात्रा के पिता ने पत्थर मारकर नाक की हड्डी तोड़ दी। सिर के बाल प्लास से नोंचकर उखाड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। मौके पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। पुलिस ने उनका मेडिकल तक नहीं कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बार थाने चक्कर लगाए। इसके बावजूद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button