खबर शहर , सौतेला भाई बना हैवान: घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखी बहन, हर रात लूटी अस्मत…मां गई थी मायके – INA

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में साैतेले भाई ने 14 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पहले उसे कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद 3 दिन तक बंधक बनाकर गलत काम किया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साैतेले भाई की धमकी से पीड़िता दहशत में है।

 


पीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत
पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि 4 साल पहले दूसरा निकाह किया था। उनकी पहले से तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो उनके साथ रहती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के दो बेटे हैं। साैतेले बेटे ने 14 साल की बेटी को दिवाली से 3 दिन पहले कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसे होश नहीं रहा। उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें –  कातिल बेटा और बहू: 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, बोरों के नीचे दबाई लाश…इस वजह से ली जान
 


दहशत में है पीड़िता 
तीन दिन तक उसके साथ यह काम किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह मायके गई थी। लौटने पर बेटी को डाॅक्टर को दिखाया। इस पर उन्होंने दुष्कर्म की बात बताई। घटना के बाद से बेटी दहशत में है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर, किसी को बताया तो मां-बेटी को जान से मार देंगे। थाना ट्रांस यमुना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें –   UP: 16 साल की उम्र में ऐसी हैवानियत…मासूम के मुंह में ठूंसे कागज और नमकीन के पाउच, फिर बेरहमी से किया कत्ल; ये थी वजह

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button