खबर शहर , हादसे में तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: कॉलेज में मातम और वार्डों में छाया रहा सन्नाटा – INA

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बुधवार सुबह जैसे ही तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत की खबर पहुंची सभी सकते में आ गए। माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री विभाग और हाॅस्टल में खलबली सी मची रही। हर कोई फोन से जानकारी करने में जुट गया। डीन मेडिकल प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार, माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अमित सिंह स्टॉफ के साथ घटनास्थल कन्नौज के लिए रवाना हो गए।हादसे को लेकर समूचे कॉलेज में मातम और वार्डों में भी सन्नाटा छाया रहा।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









