खबर शहर , Agra: कार में बैठा रहा चालक, चोरी हो गया तीन लाख रुपयों से भरा बैग…भनक तक न लग सकी – INA

आगरा के एमजी रोड पर शाह मार्केट के सामने जूता कारोबारी की कार से तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। जिस समय घटना हुई, उस समय कार में चालक भी बैठा था। उसे पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
शाह मार्केट की है घटना
रावली के रहने वाले चंद्रप्रकाश का जूते की ट्रेडिंग का कारोबार है। बृहस्पतिवार रात को वह चालक के साथ कार से शाह मार्केट मोबाइल का कवर लगवाने के लिए आए थे। उनके पास कार की पिछली सीट पर लैपटाॅप बैग में 3 लाख रुपये रखे हुए थे। वह दुकान में चले गए। चालक कार लेकर एमजी रोड पर खड़ा हो गया। चालक ने कुछ देर बाद देखा तो बैग चोरी हो चुका था। उसने मालिक को फोन करके बुलाया।
ये भी पढ़ें –
चूड़ियों ने करा दी कलह: पत्नी की इस हरकत ने उड़ाए पति के होश, थाने पहुंच गई…मामला सुन पुलिस भी सन्न
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चालक ने बताया कि उसके पास कोई नहीं आया। फिर बैग कहां चला गया। गाड़ी किसने और कब खोली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें नजर आया कि 3 युवक जा रहे हैं। उनके हाथ में बैग लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें –
UP: पत्नी ने बहाने से बुलाया, फिर बीच सड़क पर की ऐसी हरकत; पति को नहीं हो रहा यकीन
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









