खबर शहर , Agra : मोहब्बत की नगरी में डांसर से दुष्कर्म, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल; एक सप्ताह पहले ही लौटी थी दुबई से – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकमल अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखी गई गाजियाबाद की डांसर दुबई में शो करके एक सप्ताह पहले ही भारत लौटी थी। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी कथित इवेंट मैनेजर को जेल भेज चुकी है। उसकी पत्नी मीरा फरार है।
फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 107 में गाजियाबाद की युवती तीन दिन से बंधक थी। आरोप है कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा गुप्ता उस पर देहव्यापार का दबाव बना रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पेशेवर डांसर है। इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









