खबर शहर , Agra: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही स्लीपर बस में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल ने बुझाई – INA

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही स्लीपर बस में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड़ ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया है। 

घटना बुधवार सुबह ही है। यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली 158 किलो मीटर पर इटावा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस बस में सवारियां नहीं थी। चालक खाली बस को अपने मालिक के पास दिल्ली खड़ी करने जा रहा था, तभी बस में आग लग गई।  स्लीपर बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल का गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button