खबर शहर , Agra News: दबंग का खौफ, ग्रामीणों ने लगाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर – INA

कासगंज। ढोलना कोतवाली इलाके में एक दबंग व्यक्ति की बजह से 12 से अधिक परिवार परेशान हैं। दबंग की वजह से पीड़ित परिवार वालों ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। जानकारी मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची।

ढोलना निवासी पीड़ितों का आरोप है कि वह अपने मकानों में वर्षो से रह रहे हैं। यहां आने जाने के लिए आम रास्ता है। आरोप है कि कस्बे का रहने वाला एक लटूरी सिंह नाम का दबंग व्यक्ति उस रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा करके रास्ता बंद कर देता है और जब लोग इसका विरोध करते है तो वह रास्ते को अपनी पुश्तैनी जमीन बताते हुए झगड़ा व मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को दिक्कत होती है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना ढोलना पुलिस से शिकायत कि लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि उन्होंने यहां से पलायन करने का मन बना लिया है और मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर चल रहा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि रविवार को राजस्व की टीम मौके पर गई थी। अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button