खबर शहर , Agra News: भूपालगढ़ी-अलीगढ़ रोडवेज बस शुरू – INA

Table of Contents
कासगंज। भूपालगढ़ी-अलीगढ़ रोडवेज बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई। यह बस सेवा प्रतिदिन दो फेरे करेगी। इससे दिवाली पर इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की बस सेवा शुरु किए जाने के लिए सात मार्गों को चयनित किया गया है। इसमें भूपालगढ़ी-अलीगढ़ मार्ग भी शामिल था। अनुबंधित बस डिपो को मिलते ही बस सेवा शुरु कर दी गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह भूपाल गढ़ी से सात बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। बस इस मार्ग पर दो फेरे लगाएगी और रात को भूपाल गढ़ी पर ही रुकेगी। अगले दिन सुबह बस अलीगढ़ के लिए चलेगी। इससे भूपालगढ़ी मार्ग पर लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।


