खबर शहर , Agra News: महिलाएं पसंद कर रहीं रंग बिरंगे सजावटी करवा – INA

कासगंज। करवाचौथ पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इसी क्रम में महिलाएं पूजा अर्चना के लिए रंग-बिरंगे आकर्षक करवा भी खरीद रही हैं। साथ ही चूड़ियों की भी खूब खरीदारी की।

20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। पर्व मनाने के लिए महिलाओं ने अपनी ओर से काफी तैयारी और खरीदारी की है। इसमें साड़ी, लहंगा, चूड़ी, मेहंदी आदि की खरीदारी तो की ही जा रही है। साथ ही पूजा के लिए करवा भी खरीदे जा रहे हैं। रंग-बिरंगे रेशमी कपडे़, मलमल के कपड़े आदि से सजे करवा महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। करवा भी 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक मिट्टी के करवे बिक रहे हैं। दुकानदार सुनील ने बताया कि महिलाओं को सजे हुए रंग बिरंगे करवे अधिक पसंद आ रहे हैं। हालांकि सादा करवे भी बिक रहे हैं लेकिन आकर्षक सजे हुए करवे की बिक्री अधिक हो रही है। इसके साथ ही महिलाओं ने करवाचौथ का कैलेंडर, छलनी, सींक आदि की भी खरीदारी की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News